14 March 2022 08:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। फर्जीवाड़े के आरोपी मनीष छाजेड़ व उसके मुनीम राजेंद्र ओझा को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। एसओजी ने आज दोनों को बीछवाल जेल से गिरफ्तार किया।
दरअसल, आरोपी मनीष छाजेड़ पुत्र जैन लूणकरण छाजेड़ तीन मुकदमों में मुख्य आरोपी है। उसके खिलाफ एएसआई, सीआई, सीआईडी-सीबी व एसओजी ने जांच की। चारों ही स्तर की जांचों में मनीष छाजेड़ का जुर्म प्रमाणित माना गया। फिलहाल आरोपी से कोटगेट थाने में एसओजी पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी के खिलाफ फर्जी पेन कार्ड व राशन कार्ड से फर्जी बैंक अकाउंट खोलने तथा उससे फर्जी डिमेट अकाउंट खोलकर गड़बड़झाला करने का आरोप है।
RELATED ARTICLES
24 October 2023 12:39 AM