04 March 2020 10:13 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सहारा इंडिया के खिलाफ बीकानेर के कोटगेट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। कोटगेट थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि मुकदमा कोर्ट इस्तगासे पर दर्ज हुआ है। घड़सीसर निवासी मोहम्मद सलीम ने कंपनी पर गबन का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि परिवादी ने सावधि जमा योजना के तहत पैसे जमा करवाए थे। लेकिन उसके पैसे वापस नहीं दिये जा रहे। मामला गंगाशहर रोड़ स्थित ब्रांच मैनेजर व लखनऊ स्थित सहारा शॉप यूनिक प्रॉडक्ट रेंज लिमिटेड के मैनेजर के खिलाफ दर्ज हुआ है। धारा 406 व 420 भादंसं के तहत दर्ज इस मामले की जांच उनि शंकरलाल को दी गई है।
RELATED ARTICLES
20 November 2020 06:22 PM