30 April 2020 07:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लॉक-डाउन के उल्लंघन पर डंडे मारने से लेकर जेल भेजने तक की सजा अब आम हो चुकी है। पॉजिटिव सोच के समर्थक सजा को भी परोपकार से जोड़ देते हैं। ऐसा ही कुछ किया है लोहावट तहसीलदार प्रतिज्ञा सोनी ने। आज दोपहर लोहावट में खाद-बीच के विक्रेता श्री साईं ब्रॉदर्स की दुकान एक बजे बाद भी खुली होने की सूचना मिली। दुकान पर तहसीलदार प्रतिज्ञा सोनी ने दबिश दी। लॉक-डाउन के उल्लघंन पर दुकानदार को इक्कीस किलो ज्वार का चुग्गा कबूतरों को डालने का जुर्माना लगाया गया। प्रतिज्ञा के अनुसार यह चुग्गा उनके सामने ही डलवाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ऐसी सजा से आरोपी व्यक्ति सकारात्मक सोच अपनाते हुए नियमों के पालन के प्रति जागरूक हो सकता है। बता दें कि कुछ दिन पहले एक मेडिकल स्टोर को भी लॉक डाउन के उल्लंघन पर प्रतिज्ञा ने गायों को चारा डालने की सजा सुनाई थी।

RELATED ARTICLES
15 April 2021 04:36 PM