02 October 2024 11:45 AM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लगता है बिजली कंपनी ने बिजली सेवाओं के साथ साथ आमजन को परेशान करने का भी ठेका ले रखा है। अबकी बार बिजली कंपनी बीकेईएसएल ने शहर में कचरा छोड़ने का काम भी शुरू कर दिया है। मामला गंगाशहर के चोरड़िया चौक से जुड़ा है। यहां करीब 15 दिन पहले बिजली कंपनी ने तारों के बीच में आ रही पेड़ की डालियां काटी थी। काफी हिस्सा काटा गया। कंपनी के कर्मचारी तार तो ठीक कर गए, लेकिन डालियां वहीं छोड़ गए। आसपास के लोगों ने कहा तो उठाने का आश्वासन भी दिया। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं की गई।

कई बार शिकायत की जा चुकी मगर कोई सुनवाई नहीं। एईएन को कहा तो भी आश्वासन मिला। लेकिन उसके बाद भी पेड़ के कचरे का निस्तारण नहीं किया गया।
अब हालात यह है कि वह पेड़ का सूखा कचरा क्षेत्र में गंदगी फैलाने का काम कर रहा है। नाली अवरुद्ध हो जाती है। गंदा पानी रुककर वहीं इकट्ठा हो जाता है। अब यह कचरा जनता तो उठाने से रही। कचरा भी ढ़ेर सारा है।
RELATED ARTICLES
25 July 2020 07:46 PM