15 December 2020 05:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम का बी ब्लॉक आज अचानक गुल हुई बत्ती के बाद पैंतालीस मिनट तक अंधेरे में रहा। इस बीच ऑक्सीजन प्लांट से लेकर जनाना की नर्सरी, ऑपरेशन थियेटर व वार्डों में मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। बताया जा रहा है कि नर्सरी में वेंटिलेटर बंद हो गये। वहीं ऑक्सीजन प्लांट में भी रुकावट पहुंची। नर्सरी, ऑपरेशन और लेबर रूम में मरीजों की सेवा भी अंधेरे में हुई। बता दें कि सर्दी के मौसम में सूरज की रोशनी वैसे ही कम है, ऐसे में वार्डों में अंधेरा छा गया था। सूत्रों के मुताबिक तकनीकी फॉल्ट की वजह से जनरेटर भी काम नहीं कर पाया।
ऐसे में समाधान होने में पैंतालीस मिनट लग गये। हालांकि यह पूरा मामला लापरवाही से जुड़ा है या एक्सीडेंटल है यह अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि इसे तकनीकी फॉल्ट करार देकर मामला रफा दफा कर दिया गया है। लेकिन वास्तविकता यह है कि यह गंभीर मामला था। ऐसी स्थिति में नर्सरी के वेंटिलेटर सहित सभी आवश्यक उपकरण बंद होना नवजातों की जान जोखिम में डाल सकता है। अस्पताल प्रशासन को इसे गंभीरता से लेते हुए भविष्य के लिए अलर्ट हो जाना चाहिए।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM