12 September 2022 11:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आवासीय परिसरों में कोचिंग चलाने तथा बिना फायर एनओसी कोचिंग सेंटर का संचालन करने वालों के खिलाफ कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल एक्शन मोड पर आ गए हैं। मुद्दा नियमों व सुरक्षा से जुड़ा है। कलेक्टर ने कहा है कि अगर आवासीय परिसर का वाणिज्यिक उपयोग करते हुए कोचिंग संस्थान अथवा ट्यूशन सेंटर का संचालन किया जा रहा है, तो नगर निगम ऐसे संस्थानों के खिलाफ कार्यवाही करे। वहीं अगर कोई कोचिंग संस्थान फायर एनओसी लिए बिना ही कोचिंग का संचालन कर रहा है तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाए।
बता दें कि शहर में ऐसे अनेकों कोचिंग सेंटर है जहां बच्चों की संख्या काफी है मगर वह सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे हैं। वहीं आवासीय परिसरों में भी बड़ी संख्या में कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त भी कोचिंग सेंटरों से जुड़े कई मुद्दे हैं जिन पर प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए। अधिकतर संस्थानों के पास पार्किंग की जगह नहीं है मगर क्लासेज खचाखच भरी पड़ी है। यहां तक कि मुख्य मार्गों को भी प्रतिदिन घंटों तक जाम रखा जाता है। इससे आमजन को बहुत परेशानी होती है। इसके अतिरिक्त सुरक्षा मानकों में भी भारी कमी पाई जा रही है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
02 June 2022 03:04 PM