01 January 2022 12:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर/जयपुर। नये साल के आगमन के साथ ही प्रदेश में आईएएस व आईपीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल कर दिया गया है। शासन ने 46 आईएएस व 37 आईपीएस अधिकारियों की सूची जारी की है।
बीकानेर संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा को अजमेर संभागीय आयुक्त लगाया गया है। वहीं आयुक्त बीकानेर उपनिवेशन डॉ नीरज के पवन को संभागीय आयुक्त बीकानेर भी बना दिया गया है। वे उपनिवेशन आयुक्त की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना का तबादला सीईओ नगर परिषद सवाईमाधोपुर के पद पर कर दिया गया है। वहीं टोंक एसडीएम नित्या के को सीईओ जिला परिषद् बीकानेर लगाया गया है। अब बीकानेर नगर निगम आयुक्त पद खाली हो गया है।
वहीं आईपीएस तबादला सूची में बीकानेर में केवल एक परिवर्तन किया गया है। एएसपी सिटी शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया को करौली एसपी लगा दिया गया है। वहीं अमित कुमार अब बीकानेर एएसपी होंगे।
उल्लेखनीय है कि अभिषेक खन्ना को महज कुछ माह की पारी के बाद ही बदल दिया गया है। अब नये आयुक्त की जिम्मेदारी किसको मिलती है, यह बड़ा सवाल होगा। देखें सूची




RELATED ARTICLES
15 October 2026 02:33 PM
21 March 2020 12:58 PM