02 November 2021 03:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात युवक का शव मिला है। मामला जोधपुर बायपास पुलिया के पास के रेलवे ट्रैक का है। घटनास्थल जीआरपी पुलिस के दायरे में आने से जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव मिलने की सूचना पर खादिम खिदमतगार सोसायटी के सोएब व हाजी जाकिर मौके पर पहुंचे। शव को एंबुलेंस में डलवाकर मोर्चरी में रखवाया।
शव करीब 35-40 वर्षीय युवक का लग रहा है। मृतक के शव पर कपड़े नहीं थे, केवल अंडरवियर ही थी। कुत्तों ने शव को बुरी तरह से नोच रखा है। अनुमान है कि 1 से 3 दिन पूर्व युवक ट्रेन से टकराकर रेलवे ट्रैक के किनारे गिर गया होगा। जहां उसकी मौत हो गई। लेकिन शव किसी ने देखा नहीं होगा। मृतक का चेहरा नोचा हुआ होने से शिनाख्त मुश्किल हो रही है।
जीआरपी पुलिस के अनुसार आस पास के थानों में पता किया मगर पिछले 4 दिनों में कोई गुमशुदगी का मामला भी नहीं आया है। ऐसे में अनुमान है मृतक आसपास कहीं मजदूरी करता हो तथा यहां अकेला ही रहता हो। शिनाख्त के प्रयास जारी है।
RELATED ARTICLES
22 January 2022 07:51 PM