15 January 2023 10:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सर्दी की ठिठुरन से अब घबराने की जरूरत नहीं है। सर्दी के भीषण प्रकोप को देखते हुए जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा आठवीं तक के समस्त विद्यार्थियों के लिए तीन दिन अवकाश रहेगा। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि 16 से 18 जनवरी तक कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। इस दौरान समस्त विद्यालयों के कार्मिक और शिक्षक, विभागीय समयानुसार उपस्थिति देना सुनिश्चित करेंगे।
बता दें कि शिक्षा विभाग ने कुछ देर पहले ही सभी जिला कलेक्टरों को सर्दी को देखते हुए छुट्टी करने के अधिकार दिए हैं। हनुमानगढ़ में भी स्कूल की छुट्टियों के आदेश जारी हो चुके हैं।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
30 November 2023 11:41 PM