23 July 2026 10:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का प्रयास करने के आरोपी डेयरी संचालक को जसरासर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भाणेका, हदां हाल सिनियाला, जसरासर, बीकानेर निवासी 29 वर्षीय शंकरलाल पुत्र मुरलीराम जाट के रूप में हुई है।
ये थी घटना: पीड़ित 65 वर्षीय मामराज विश्नोई के भाई उडसर निवासी मोखराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि आरोपी ने परिवादी के भाई को स्कॉर्पियो गाड़ी से टक्कर मारी। टक्कर जानबूझकर मारने की नीयत से मारी गई है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
-24 घंटे नहीं आया होश, पसलियां टूटी: थानाधिकारी राकेश स्वामी ने बताया कि घायल बुजुर्ग को 24 घंटे तक होश नहीं आया। उसकी पसलियां टूट गई। आरोप प्रमाणित होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-रंजिश की वजह से मारी टक्कर: राकेश स्वामी के अनुसार आरोपी डेयरी का काम करता है। मामराज व आरोपी में कहासुनी हुई। जिसका बदला लेने के लिए आरोपी ने हमला किया।
दूसरी तरफ यह भी पता चला है कि आरोपी डेयरी का काम करता है। वह मामराज से दूध खरीदता था। इसलिए उसका मामराज के घर तक आना जाना था। हालांकि अभी रंजिश के कारण बताए नहीं गये हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन, एएसपी ग्रामीण बनवारी लाल मीणा व सीओ नोखा जरनैल सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी राकेश स्वामी के नेतृत्व वाली एएसआई रामेश्वरलाल मय टीम ने गिरफ्तारी की। टीम में हैड कांस्टेबल विनोद कुमार 4011, कांस्टेबल शिवप्रकाश 720, कैलाश 2291, हरिनाथ 1161 व ओमप्रकाश 1044 शामिल थे।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
11 September 2020 09:48 PM