07 March 2020 11:31 AM

शिक्षा विभाग ने शुरू की सुविधा, पढ़ें ख़बर
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सेवानिवृत्त लोकसेवकों के पेंशन प्रकरणों के निस्तारण के लिए शिक्षा विभाग ने हेल्पलाइन नंबर व ईमेल आईडी जारी की है। अगर आप शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं तो यह हेल्पलाइन नंबर आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं। हेल्पलाइन के मोबाइल नंबर 8764113233 है जबकि ईमेल pensionrules@gmail.com हैं। आदेश के अनुसार कार्यदिवस पर सुबह साढ़े नौ बजे से शाम 6 बजे तक पीड़ित इस नंबर पर वॉयस कॉल कर सकता है। इसके अलावा यह नंबर वाट्सअप भी रहेगा। विभाग निदेशक सौरभ स्वामी ने इन नंबरों को सेव करने के निर्देश विभाग के सभी कार्यालय अध्यक्षों व आहरण-वितरण अधिकारियों को भी दिए हैं। वहीं शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने ट्वीट करके इस आशय की जानकारी दी है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
17 November 2020 07:18 PM