03 March 2020 08:25 PM

आबकारी विभाग हुआ अलर्ट, होगी छापेमारी
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। होली पर बहुतायत से उपयोग होने वाली भांग की अवैध बिक्री पर आबकारी विभाग की नज़र पड़ चुकी है। विभाग को शिकायतें मिली, जिसके बाद अवैध रूप से भांग व भांग मिली खाद्य सामग्री बेचने वालों का पता लगाया जा रहा है। सीआई राणूसिंह ने बताया कि भांग का अधिकृत विक्रेता ही भांग व भांग मिले उत्पाद बेच सकता है। इसके अलावा कोई भी भांग बेचता है तो वह गैर कानूनी है। उल्लेखनीय है कि होली पर भांग, भांग मिली मिठाईयां, नमकीन आदि किराणा स्टोर से लेकर नमकीन व मिठाई की दुकानों पर बिकती है। ख़ासतौर पर परकोटे के अंदर का शहर इसका सेवन चाव से करता है। जानकारी के अनुसार बीकानेर शहर में आठ अधिकृत विक्रेता है। लेकिन न सिर्फ भांग बल्कि भांग मिले भुजिया आदि घरों से लेकर दुकानों तक धड़ल्ले से बिक रहे हैं। ज्ञात रहे कि मिलावटी व नकली भांग भी इन उत्पादों में मिलाई जा रही है जो बेहद घातक है।
RELATED ARTICLES
05 December 2021 02:35 PM