28 June 2021 10:47 PM

स्टिंग ऑपरेशन: रोशन बाफना
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम में सेवा के नाम अवैध तरीके से मेवा खाने का काम चल रहा है। मामला जनाना अस्पताल के सामने जल सेवा चला रही मारवाड़ जन सेवा समिति का है। यहां से मरीज़ों व उनके परिजनों को पंखा, बिस्तर, रजाई, कुर्सी आदि सामग्री किराए पर दी रही है। जबकि पीबीएम की तरफ से यहां कोई ठेका नहीं हो रखा। यह सारा काम-धंधा बिना किसी परमिशन के अवैध रूप से किया जा रहा है। बता दें कि मारवाड़ जन सेवा समिति का अध्यक्ष रमेश व्यास व महासचिव हरिकिशन राजपुरोहित है। सूत्रों का कहना है कि रमेश व्यास की अनुमति के बिना जल सेवा की आड़ में यह अवैध काम हो ही नहीं सकता। ख़बरमंडी ने स्टिंग ऑपरेशन के तहत पिछले पांच दिनों से लगातार निगरानी रखी। जल सेवा की आड़ में किराए पर सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही थी। यहां किसी भी सामग्री के एक नग का न्यूनतम किराया 20 रूपए है। ख़बरमंडी ने सबूत के लिए यहां के एक स्टाफ द्वारा रूपए लेते हुए का वीडियो भी बनाया। वहीं बोगस ग्राहक को भेजकर दर-मोलाई करवाई। बोगस ग्राहक ने फोन पर ख़बरमंडी हैड रोशन बाफना की मारवाड़ जन सेवा समिति के सेल्समैन से बात करवाई। हमने जब फोन पर सेल्समैन सोनू से पुष्टि के लिए रमेश का हवाला दिया तो उसने रमेश से बात करवाने पर 20 की जगह 15 रूपए किराया लेने पर सहमति बनाई। बातचीत के अनुसार सेवा की आड़ में मेवा कमाने के इस खेल में कहीं ना कहीं मारवाड़ जन सेवा समिति की भूमिका प्रतीत हो रही है। वीडियो हम आपके साथ साझा कर रहे हैं, वहीं रिकॉर्डिंग सबूत हमारे पास सुरक्षित है।
उल्लेखनीय है कि पीबीएम अधीक्षक परमेंद्र सिरोही ने पुष्टि की है कि मारवाड़ जन सेवा समिति को इस तरह की कोई परमिशन या ठेका नहीं दिया गया है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
20 September 2020 09:28 PM