31 July 2021 07:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर दौरे पर आए यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल से बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चेयरमैन कुलदीप शर्मा ने मुलाकात की। होटल लक्ष्मी निवास में हुई मुलाकात के दौरान शर्मा ने राजस्थान के अधिवक्ताओं हेतु कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की अपील की। इस हेतु मंत्री को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान चेयरमैन शर्मा ने मुख्य रूप से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट के मुद्दे को उठाया। इसके अतिरिक्त अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु संभव सरकारी सहायता पर चर्चा की। मंत्री धारीवाल ने हर मुद्दे पर शर्मा को ध्यान से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही इस समस्याओं का समाधान करेंगे। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को आगामी विधानसभा सत्र में लागू करवाने का वादा किया है।
इस दौरान एडवोकेट सुमित डूडी, एडवोकेट अनिल सोनी, एडवोकेट रवैल भारतीय, एडवोकेट भंवर जनागल, एडवोकेट अमित भारद्वाज व एडवोकेट मनोज विश्नोई पार्षद भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
04 April 2025 04:06 PM