15 April 2021 09:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नई कोविड गाइडलाइन जारी होते ही बीकेईएसएल ने बिल जमा लेने के समय में बदलाव कर दिया है। 16 अप्रेल से नई गाइडलाइन प्रभावी होगी, इसी दिन से कंपनी के कैश काउंटर खुलने का नया समय प्रभावी हो जाएगा। कंपनी सीओओ शांतनू भट्टाचार्य से मिली जानकारी के अनुसार अब कैश काउंटर सुबह 9 से से शाम 4 बजे तक ही खुलेंगे। नई गाइडलाइन के अनुसार सौ कर्मचारियों वाले संस्थान व कार्यालय 4 बजे बंद हो जाएंगे। भट्टाचार्य ने बताया कि शनिवार को कैश काउंटर सुबह 9 बजे से 1:30 बजे तक ही खुलेंगे। अब इसी समय में कंपनी के किसी काउंटर पर बिल जमा करवाने होंगे।
कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यथासंभव बिल राशि ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करवाएं। उपभोक्ता पेटीएम, ई-मित्र, अमेजन, बिल डेस्क के अलावा सीईएससी राजस्थान की वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे बिल जमा करवा सकते हैं।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
28 July 2026 08:23 PM