19 October 2020 09:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। काव्य कॉर्नर राजस्थान की ओर से रविवार शाम ऑनलाइन कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में युवा एवं वरिष्ठ साहित्यकारों का मिश्रण मनभावन रहा। काव्य कॉर्नर के फेसबुक पेज़ व यू ट्यूब चैनल पर लाइव हुए इस सम्मेलन में डूंगरपुर से दीपिका द्विवेदी "दीप", उदयपुर से किरण बाला "किरन" व शुभम जैन "पराग", झुंझुनूं से रमाकांत सोनी जुड़े।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही दीपिका द्विवेदी "दीप" नें अपने गीतों से सभी का मन मोह लिया।
कवयित्री किरण बाला किरन ने प्रकृति का सुंदर चित्रण किया तथा साथ ही -- "कितने ही बरसों की तरह"
"रिवायत है मेरी अनंत तक फैल जाने की" पंक्तियों से मन मोह लिया ।
कवि रमाकांत सोनी ने
" सच्चा देशभक्त ही जाने कीमत क्या बलिदान की"
राजस्थानी भाषा में "गड्यो खजानों मिलगो या फिर लॉटरी लागी
जाग्या मेरा भाग भायला भवानी जागी" प्रस्तुत करके आनंदित कर दिया।
.jpeg)
युवा कवि शुभम जैन पराग ने मां के वात्सल्य से परिपूर्ण रचना पेश कर दाद लूटी ।
एकलव्यम क्रिएशन एवम काव्य कॉर्नर की संस्थापिका डॉ. पूजा सिंह गंगानिया ने अपनी रचनाओं व मुक्तकों से मन मोह लिया। उन्होंने अपनी कविता से एक कवि की साहित्यिक व सामाजिक प्रतिबद्धता को बयां किया ।
इस कवि सम्मेलन का संचालन कर रहे बीकानेर के कवि श्याम निर्मोही ने 'मैं भी एक नज़्म तरन्नुम में' पेश करके सबका मन मोह लिया -- बुझते चरागों को शरारा मिल गया


वहीं ईश कुमार गंगानिया, कुमार आदित्य , प्रदीप सिंह,शायर एल सी जैदिया जैदी , अंकुर सक्सेना, शशि गंगानिया, राजपाल यादव, शिल्पी चौहान आदि ने मनोबल बढ़ाते हुए दर्शकों के रूप में अपनी उपस्तिथि दर्ज की ।
एकलव्यं क्रिएशन व काव्य कार्नर की संस्थापिका डॉ. पूजा सिंह गंगानिया एवं संचालक श्याम निर्मोही ने अपने आशीर्वाद व स्नेह से नवाज़ने हेतु दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए गोष्ठी का समापन किया ।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
24 March 2023 10:48 AM