25 February 2023 12:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राज्यपाल कलराज मिश्र तीन दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंच चुके हैं। वे आज प्रातः हवाई मार्ग से बीकानेर पहुंचे।
यहां नाल हवाई अड्डे पहुंचने पर केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, पुलिस महा निरीक्षक ओमप्रकाश पासवान, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल और पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने राज्यपाल मिश्र का स्वागत किया। राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह, तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अंबरीश शरण विद्यार्थी भी मौजूद रहे। राज्यपाल तीन दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
RELATED ARTICLES
25 April 2020 08:20 AM