21 July 2023 08:28 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में डकैती की वारदात करने वाले गैंग में से एक डकैत का एनकाउंटर कर दिया गया है। एनकाउंटर सीकर में किया गया है। आईजी ओमप्रकाश पासवान ने एनकाउंटर की पुष्टि की है।
एसपी तेजस्वनी गौतम के अनुसार देर रात करीब दो बजे मोमासर की 6 ज्वैलरी की दुकानों में डकैती हुई। कैंपर गाड़ी में आए 5-7 डकैतों ने वारदात की। तिजोरियां ही उठा ले गए। डकैत हथियारबंद थे। सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने पीछा किया। चुरू पुलिस व सीकर पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर राजलदेसर, रतनगढ़ पुलिस ने भी पीछा किया। डकैत सीकर में घुस गए। सूत्रों के मुताबिक रामगढ़ पुलिस से मुठभेड़ हुई। डकैतों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक डकैत ढ़ेर हो गया। ख़बर लिखने तक सर्च ऑपरेशन जारी था।
डकैत एक तिजोरी फेंक भी गए, जिसे श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बरामद कर लिया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने डकैती का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं सीकर पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।
RELATED ARTICLES
16 October 2026 09:45 PM
21 March 2024 07:33 PM