29 October 2026 10:28 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर जिले में आपराधिक प्रवृत्ति लगातार बढ़ती जा रही है। गुरूवार को बीकानेर जिले के दो स्थानों पर चाकूबाजी की वारदातें हुईं। पहली घटना बज्जू के माणकासर में हुई।
जहां 34 वर्षीय सुंदर सिंह पुत्र किशन सिंह राजपूत नाम के युवक को चाकू मार दिया गया। सुंदर के सीने के आसपास चाकू लगा है। उसे पीबीएम में भर्ती किया गया है। सुंदर खेत का काश्तकार है। अभी तक किसी तरह की पुलिस रिपोर्ट नहीं हुई है।
वहीं दूसरी वारदात बीकानेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। लालगुफा क्षेत्र के मोदी श्मशान के पास रहने वाले मोहम्मद शहजाद की पीठ पर चाकू मारा गया। आरोपी व पीड़ित एक दूसरे के पड़ोसी हैं। शहजाद को पीबीएम में भर्ती किया गया है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
02 December 2021 10:28 AM