21 November 2020 10:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोलायत पुलिस ने डोडा पोस्त तस्करी के खिलाफ एक्शन लिया है। पुलिस ने तीन मोटरसाइकिलों सहित 22 किलोग्राम डोडा-पोस्त जब्त किया, वहीं चार आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। थानाधिकारी विकास पूनिया ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां के निर्देशानुसार गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी महादेव अन्नपूर्णा होटल का अशोक कुमार निवासी बायतु बाड़मेर होटल के सामने डोडा पोस्त दे रहा है। बताया गया कि अशोक से डोडा पोस्त लेने वाले तीनों युवक हनुमानगढ़ के हैं।
सूचना पर थानाधिकारी विकास पूनिया मय एचसी धर्मेंद्र, कानि प्रदीप सिंह, कानि महेश कुमार व कानि रामसिंह के जाब्ते ने होटल के आगे दबिश दी। पुलिस को देख अशोक व अन्य तीनों आरोपी फरार हो गए। वहीं वे अपनी मोटरसाइकिलें वहीं छोड़ गये। पुलिस को मिली मोटरसाइकिल नंबर आरजे31 एस क्यू 6812 के बैग से 14 किलोग्राम डोडा पोस्त मिला। वहीं दो बिना नंबरी मोटरसाइकिलों से चार-चार किलो डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच गजनेर थानाधिकारी उनि भजनलाल को दी गई है।
RELATED ARTICLES
30 December 2022 09:18 AM