15 May 2022 03:15 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ख़बरमंडी न्यूज़ के 'बेटी तू उड़ान भर, मैं तेरे साथ हूं' वाट्सएप स्टेटस कॉन्टेस्ट का परिणाम जारी हो चुका है। घोषणा अनुसार परिणाम लक्की ड्रॉ के माध्यम से निकाला गया। ड्रॉ में सैकड़ों प्रतिभागियों ने स्क्रीनशॉट भेजकर हिस्सा लिया। सभी मोबाइल नंबरों की पर्चियां बनाकर ड्रॉ निकाला गया था। इनमें से 50 प्रतिभागी सबसे अधिक लक्की निकले। इन पचास लक्की विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप गिफ्ट हैंपर प्रदान किए जाएंगे। गिफ्ट हैंपर बुधवार सुबह 9:45 बजे अरुणोदय विद्या मंदिर गंगाशहर से प्राप्त करने होंगे।
इन पचास लक्की विजेताओं को मिलेगा उपहार:- ईश्वर गोरवानी, रेखा ओझा, जयप्रकाश बेनीवाल, सोनिका चोपड़ा, मुकेश सारण, कुमकुम ज्याणी, सौफीन, मनोज पारख, बसंती सोनी, सलोनी सेठिया, लवदीप राखेचा, अल्ताफ हुसैन, विक्रम सिंह, महेश कुमार, बसंती विश्नोई, अब्दुल रहमान, नवनीत नारायण जोशी, मनोज छंगाणी, हैड कांस्टेबल जयप्रकाश, सुनीता गुलाटी, उमा सोनी, चांदनी ओझा, नेहा सेठिया, विनीत सेठी, दिव्यांशी पारीक, गिरधर कोठारी, गौरीशंकर व्यास, नंदिनी व्यास, सुनीता विश्नोई नागौर, पवन मारु, डाली पंचारिया, सत्यनारायण माली, ताराचंद मेघवाल, धीरज राजवानिया, नेहा पारीक, पंकज तंवर, माया शर्मा, भरत प्रकाश पारीक, नुपुर चोपड़ा, नितेश पंवार, मनोज सिंह, अब्दुल रज्जाक, युवराज बोरड़, राजेश मेघवाल, अन्नु कोचर, राधा कंवर, धर्मेश शर्मा, योगेश स्वामी, उमा किराडू व कांस्टेबल विष्णु जाटव।
उल्लेखनीय है कि यह कॉन्टेस्ट बहू, बहन व बेटी के प्रति समाज की सोच बदलने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। हमारी इस सोच को कॉन्टेस्ट में हिस्सा ना लेने वाले हजारों लोगों ने समर्थन देते हुए पोस्टर को अपना वाट्सएप स्टेटस बनाया। ऐसे सभी समर्थकों का ख़बरमंडी न्यूज़ आभार जताता है। बता दें कि ख़बरमंडी इस तरह के कॉन्टेस्ट आगे भी जारी रखेगा। आप हमारी ख़बरों व कॉन्टेस्ट से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज(KhabarMandi News), वाट्सएप (9549987499) व इंस्टाग्राम (KhabarMandi.News) से जुड़ें। कॉन्टेस्ट के लक्की ड्रॉ विजेताओं को फोन पर सूचित किया जा चुका है। अधिक जानकारी के लिए आप इन नंबरों 9549987499(ख़बरमंडी) 7014330731(रोशन बाफना) पर कॉल कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
26 October 2026 03:06 PM