14 August 2020 12:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। उदासर निवासी कोरोना पॉजिटिव की ठीक हो जाने के बाद मौत हो गई। यहां के धनराज चौपड़ा को कुछ दिन पूर्व कोरोना हुआ। गुरूवार शाम उन्हें नेगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि उनकी दो रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। वहीं सांस की तकलीफ़ भी ठीक हो गई थी। कोविड अस्पताल ने सभी जांचों के बाद गुरूवार शाम उन्हें छुट्टी दे दी। लेकिन कुछ घंटों बाद शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उनकी मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक होने का अनुमान है। बता दें कि इससे पहले भी ठीक होकर लौटे एक मरीज की मौत हुई थी।
RELATED ARTICLES
01 April 2020 09:38 PM