17 September 2020 07:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जैसे जैसे कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, वैसे वैसे आमजन अधिक लापरवाह होता जा रहा है। आज फिर भारी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। पहली लिस्ट में 90 के बाद अब दूसरी लिस्ट में 82 पॉजिटिव आए हैं। इनमें खास तौर पर परकोटे के अंदरूनी शहर, आरएसी 10 वीं बटालियन लाइन, बीएसएफ, मुरलीधर व्यास नगर, गंगाशहर क्षेत्र में अधिक पॉजिटिव आए हैं। हालांकि बीकानेर नगर निगम क्षेत्र से लेकर नोखा, श्रीडूंगरगढ़ आदि हर क्षेत्र से पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं गंगाशहर क्षेत्र से कुल 20 पॉजिटिव आए हैं। इनमें बोथरा चौक से दो, चोपड़ा स्कूल के पास तीन, नोखा रोड़ पारीक धर्म कांटा 6, वसुंधरा कॉलोनी दो, चौधरी कॉलोनी, पुरानी लाइन सिपाणी मोहल्ला, चोपड़ा बाड़ी, गोपेश्वर बस्ती, भीनासर आदि क्षेत्रों के पॉजिटिव आए हैं। बता दें कि आज आए पॉजिटिव में 63 मरीज़ 40 की उम्र से अधिक के हैं। वहीं 26 मरीजों की उम्र 55 वर्ष से अधिक है।
RELATED ARTICLES
24 February 2026 10:15 AM
