26 December 2023 11:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीती रात साले की होली निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी राजेश पुरोहित की हत्या कर दी गई। पुलिस को देर रात आरसीपी कॉलोनी की सड़क पर शव मिला। मंगलवार 12 बजे बाद मृतका की शिनाख्त हुई। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया। एक आरोपी को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया। पुलिस के अनुसार हत्या व आरोपी की पुष्टि हो चुकी है।
बीती रात जिसने किया आत्महत्या का प्रयास, वही बताया जा रहा आरोपी
पुलिस के अनुसार मुक्ताप्रसाद, सेक्टर 3 निवासी समीर पुत्र शहजाद खान को डिटेन किया हुआ है। समीर ने बीती रात कानासर फांटे पर ट्रेन के आगे आकर जान देने की कोशिश की थी। उसके एक हाथ की तीन उंगलियां कटकर अलग हो गई। खोपड़ी भी खुल गई। अभी वह खतरे से बाहर है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
बता दें कि समीर को कानासर फांटे से एंबुलेंस लाई थी। वहीं उसकी कार उसका जीजा लेकर आया। आरोपी पहले ऑडी मोटर्स में काम करता था। वह मृतका के पति का ड्राईवर भी रहा। अभी वाली कार उसके स्वयं की बताई जा रही है।
हत्या की पूरी कहानी जानने की कोशिश कर रही पुलिस
पूछताछ में पता चला है कि मृतका सात साल से आरोपी समीर के संपर्क में थी। आरोपी ने बयान दिया है कि बीती रात वह गंगानगर चौराहे आई, जहां से उसने महिला को कार में पिक किया। इसके बाद आरसीपी कॉलोनी में हत्या की वारदात हुई।
आत्महत्या का प्रयास असली या नाटक
समीर ने वास्तव में आत्महत्या का प्रयास किया था या नहीं, इसकी अभी शत प्रतिशत पुष्टि नहीं हुई है। उसके हाथ की उंगलियां कटी थी। और मृतका की हत्या भी धारदार हथियार से की गई। मृतका का गला कटा हुआ मिला।
इस मर्डर केस में अभी कई सारे रहस्य छिपे हैं। सबसे बड़ा रहस्य यही है कि आख़िर हत्या का कारण क्या रहा? पुलिस बुधवार को काफी कुछ साफ कर देगी। आरोपी घायल था, ऐसे में पूछताछ में भी थोड़ी परेशानी आ रही है।
RELATED ARTICLES
26 September 2026 11:39 PM
03 June 2021 07:33 PM