10 August 2020 12:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अकेली सो रही महिला से घर में घुसकर बलात्कार के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना कोलायत के दासूड़ी की बताई जा रही है। थानाधिकारी विकास विश्नोई के अनुसार पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि 7 अगस्त की रात उसका पति घर पर नहीं था। इस दौरान रात साढ़े ग्यारह बजे सांवरलाल मेघवाल पुत्र नारायण दास मेघवाल घर में घुस आया। आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया, इसी वक्त पीड़िता का पति घर पहुंच गया। जिसके बाद आरोपी पीड़िता के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गया। आरोपी इसी गांव का है। वहीं पीड़ित महिला स्वर्ण जाति की बताई जा रही है। पुलिस ने धारा 376/511, 450 व 382 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच थानाधिकारी विकास विश्नोई कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
27 September 2026 02:38 PM
28 November 2023 10:33 PM