27 June 2021 04:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में आज फिर एक मकान का ऊपरी हिस्सा ढह गया। मामला मोहता चौक से लखोटिया चौक जाने वाले रास्ते का है। जहां शैला महाराज के मकान का बालकनीनुमा ऊपरी ढ़ांचा ढ़ह गया। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। हालांकि एक-दो वाहन जरूर मलबे में दब गए। हादसे से एकबारगी दहशत फ़ैल गई। घरवालों सहित आस पड़ौस के लोग इकट्ठा हो गए। हाल ही में गंगाशहर में भी एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का ऊपरी ढ़ांचा ध्वस्त हो गया था। हादसे में एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत हुई। पांच घायल भी हुए।
बता दें कि बीकानेर में हजारों घर मानव जीवन के लिए खतरा बने हुए हैं। कभी भी इन घरों में हादसा हो सकता है। बावजूद इसके मकान मालिक लापरवाह बने हुए हैं। आज भी बड़ा खतरा टल गया।
गंगाशहर हादसे के बाद कलेक्टर नमित मेहता ने जर्जर मकानों के मालिकों को नोटिस जारी कर कार्रवाई का आदेश भी दिया था। मगर अब तक धरातल पर आदेश की पालना नहीं हुई है। हालांकि इस मामले में प्रशासन से अधिक आमजन की जागरुकता कारगर साबित होगी। शहरवासी अपने मकानों की समय पर मरम्मत करवाते रहे तो ऐसे जानलेवा हादसों से बचा जा सकता है। चौंकाने वाली बात यह है कि अधिकतर मकान मालिक सबकुछ जानते हुए भी लापरवाह बने हुए हैं। शहर में ऐसे जर्जर मकान भी बड़ी संख्या में है जो बंद पड़े हैं। ऐसे मकानों के खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही अहम रोल अदा कर सकती है। देखें फोटो
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
27 November 2020 08:50 PM