12 June 2020 09:36 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। श्रीगंगानगर में 13 वां पॉजिटिव केस सामने आया है। रामदेव कॉलोनी निवासी यह युवक जयपुर के महावीर कैंसर अस्पताल में इलाज करवाने गया था, जहां सैंपल देने के बाद श्रीगंगानगर के लिए रवाना हुआ। इसी बीच श्रीगंगानगर स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिलने पर इसे सीधे जिला अस्पताल आने के लिए कहा गया। बताया जा रहा है कि पॉजिटिव युवक के साथ उसकी पत्नी व पुत्री को भी अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। इनके सैंपल आज लिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि यह युवक अन्य जिले में नौकरी करता है। वहीं फरवरी से यह युवक यहां नहीं था, ऐसे में लोग इसके संपर्क में नहीं आ पाए।
RELATED ARTICLES
11 October 2020 08:07 PM