24 November 2020 09:35 PM

-रोशन बाफना
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम कहने को बीकानेर संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां राजस्थान, हरियाणा व पंजाब से मरीज़ आते हैं। मगर यहां की हालत बीकानेर को आए दिन शर्मसार करती है। प्रिंस बिजय सिंह मेमोरियल अस्पताल (पीबीएम) में अच्छे डॉक्टरों की कमी नहीं, लेकिन अच्छे प्रबंधन को यह अस्पताल हमेशा तरसता रहा है। राजनीति व भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे इस अस्पताल की एक और टूटी-फूटी तस्वीर सामने आई है। पीबीएम की केंद्रीय प्रयोगशाला की यह तस्वीर पीबीएम प्रबंधन से सवाल करती है। सवाल है कि वह नींद से कब जागेंगे ? सवाल है कि वह कब अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे ?? ख़बरमंडी न्यूज़ के कैमरे ने इस प्रयोगशाला के हालातों का वीडियो इसलिए बनाया ताकि आमजन देख सके कि उनके टैक्स के पैसों से सैलरी पाने वाले सरकारी नुमाइंदे कितने जिम्मेदार हैं। इस प्रयोगशाला में चलने वाले शख्स का थोड़ा सा ध्यान भी अगर चूक जाए तो गिरने से उसकी हड्डियां टूट सकती है। ऐसी दुर्दशा खतरनाक होने के साथ साथ शर्मसार भी करती है। अब देखना यह है कि पीबीएम अधीक्षक डॉ परमेंद्र सिरोही इस दुर्दशा पर क्या कदम उठाते हैं। देखें वीडियो
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
21 November 2020 02:01 PM