04 January 2021 02:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में भ्रूण मिलने का मामला सामने आया है। भ्रूण रविवार शाम भीनासर स्थित गोचर भूमि में मिला। जिस पर भीनासर निवासी बजरंग पुत्र वासुदेव ने अज्ञात के खिलाफ भ्रूण हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण ने बताया कि भ्रूण नौ माह का परिपक्व नवजात लग रहा है। संभव है कि किसी ने मृत पैदा हुए बच्चे को दफनाया हो, जिसे कुत्ते बाहर ले आए हो। मामले की जांच शुरू की गई है। धारा 318 भादंसं के तहत दर्ज इस मामले की जांच सब इंस्पेक्टर भोलाराम कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
27 November 2020 08:50 PM