12 August 2021 08:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान में आखिरकार शिक्षा पर लगा कोरोना का ग्रहण खत्म होने जा रहा है। 1 सितंबर से 9वीं से 12वीं व कॉलेज शिक्षा अनुमत की जा रही है। इन कक्षाओं के लिए कोचिंग भी अनुमत होगी। हालांकि 8वीं तक के विद्यार्थियों को अब भी स्कूल जाकर शिक्षा लेना नसीब नहीं होगा।
राजस्थान सरकार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। आदेशानुसार स्कूल, कॉलेज व कोचिंग संस्थान अपनी क्षमता के पचास प्रतिशत के साथ शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ कर सकेंगे। स्कूल, कॉलेज व कोचिंग संस्थानों के लिए समस्त स्टाफ के लिए वैक्सीन की अनिवार्यता रखी गई है। सभी स्कूल व कॉलेज स्टाफ को कम से कम 14 दिन पहले एक डोज लेनी अनिवार्य होगी। वहीं कोचिंग संस्थानों के लिए दो डोज की अनिवार्यता की गई है। हालांकि वैक्सीनेशन से जुड़े इस भेदभाव के पीछे कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।
इसके अतिरिक्त खास बात यह है कि विद्यार्थियों व अभिभावकों पर ऑफलाइन एजुकेशन के लिए दबाव नहीं बनाया जा सकेगा। जो विद्यार्थी स्कूल, कॉलेज या कोचिंग संस्थान नहीं आकर ऑनलाइन एजुकेशन ही प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए ऑनलाइन एजुकेशन की सुविधा देनी होगी।
राज्य सरकार शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन हेतु विस्तृत गाइडलाइन भी जारी करेगी। पढ़ें आदेश


RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
19 September 2020 09:48 PM