11 August 2020 03:23 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आखिर कोरोना वायरस के खात्मे का समय आ ही गया है। 2020 की सबसे बड़ी खुशखबरी के रूप में विश्व की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन आज रजिस्टर्ड हो गई है। रूस के राष्ट्रपति ने एक बैठक में इसकी पुष्टि की है। मीडिया सूत्रों के हवाले से पता चला है कि आज 11 अगस्त को इस वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के एक दिन पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक बेटी को यह वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीनेशन के समय उसके शरीर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस यानी 100 डिग्री फारेनहाइट था, जो बाद में 37 डिग्री सेल्सियस हो गया। वैक्सीन सुरक्षित बताई जा रही है। यह वैक्सीन रसियन माइक्रोबायोलॉजी रिसर्च सेंटर जेमालिया में तैयार की गई है। पुतिन ने कहा है कि शीघ्र ही इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू होगा।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
10 September 2020 01:00 PM