22 May 2020 11:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा के पॉजिटिव के साथ 97 नेगेटिव रिपोर्ट्स के बाद लगातार दो जत्थे नेगेटिव आ गये हैं। आज शाम को 123 संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आई और अब 34 रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। आज की तारीख में कुल 157 रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, वहीं बीती रात एक पॉजिटिव के साथ भी 97 नेगेटिव थी। इसमें ज्यादातर संदिग्ध भय मुक्त हो चुके हैं। जो नये क्षेत्रों से संदिग्ध उठाए गए थे वे भी नेगेटिव बताए जा रहे हैं। गंगाशहर के चौपड़ा बाड़ी से ले जाये गये चार संदिग्धों को लेकर गंगाशहर में तनाव था, जो इस ख़बर के साथ ही खत्म हो जाएगा। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा के अनुसार गंगाशहर के सभी संदिग्ध नेगेटिव आ चुके हैं, यानी उनमें कोरोना नहीं है। वहीं बीकानेर के 31 मरीजों का इलाज अभी पीबीएम में चल रहा है।
RELATED ARTICLES
12 March 2023 05:45 PM