08 December 2023 11:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। (रोशन बाफना की रिपोर्ट) बार एसोसिएशन बीकानेर के चुनावी रण में एडवोकेट रघुवीर सिंह राठौड़ ने विजय हासिल कर ली है। शुक्रवार को हुए चुनाव में 1603 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। हालांकि कुल मतदाता 1879 थे, जिनमें से 276 मतदाताओं ने मतदान नहीं किया। 1603 वोट में से चार वोट रद्द हो गए। रघुवीर सिंह ने 691 वोट प्राप्त किए। वहीं एडवोकेट मनोज भादानी ने 641 वोट हासिल किए। जीत हार के बीच 50 वोटों का ही अंतर रहा। तीसरे नंबर रहे श्रवण जनागल को 228 अधिवक्ताओं ने वोट दिया। वहीं धूड़ाराम तिवारी को 33 व नवनीत को 6 अधिवक्ताओं ने वोट दिया। 43.106 प्रतिशत मतदाताओं ने रघुवीर सिंह को पसंद किया। बता दें कि अब बीकानेर कोर्ट के अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा की जिम्मेदारी बार एसोसिएशन बीकानेर के नव अध्यक्ष रघुवीर सिंह राठौड़ पर रहेगी।
RELATED ARTICLES
27 September 2026 02:38 PM
08 August 2025 11:18 PM