28 July 2020 01:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में कोरोना के बढ़े आंकड़ों के पीछे नियमों का उल्लघंन भी एक कारण है। कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों की धज्जियां उड़ाने में कई बड़े दुकानदार आए दिन नियम तोड़ते हैं। जस्सूसर गेट क्षेत्र में जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने लेफ्ट राइट सिस्टम से दुकानें खोलने की अनुमति दे रखी है। उसके अनुसार आज इस मार्केट में छोटू मोटू जोशी की साइड की दुकानें खुली है, वहीं सामने की साइड की दुकानें आज बन्द है। लेकिन इस सामने की साइड की रूपचंद मोहनलाल व सागरमल भुजिया की दुकान ने मजिस्ट्रेट के आदेशों को कुछ नहीं समझा है। इन दुकानों ने थोड़ा सा शटर खोल रखा है तथा ग्राहकों को माल बेच रहे हैं। मुख्य सड़क के अलावा रूपचंद मोहनलाल तो साइड वाली गली से भी माल बेच रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि कोरोना पर कैसे विजय होगी। यह पहला मामला नहीं है जब किसी बड़े दुकानदार ने नियमों की धज्जियां उड़ाई है। इससे पहले रामदेव पान भंडार व दाऊजी रोड़ स्थित रामजी दूध भंडार पर भी नियमों को ताक में रखकर धड़ल्ले से व्यापार किया जाता है। चौंकाने वाली बात यह है कि छोटे दुकानदारों पर एक मिनट में कार्रवाई करने वाली पुलिस व प्रशासन इन बड़े दुकानदारों पर कभी कार्रवाई ही नहीं करता। ख़बरमंडी न्यूज़ के पास आज करीब सवा बारह बजे के हालातों के वीडियो है, जिसमें इन दोनों दुकानदारों ने मजिस्ट्रेट नमित मेहता के आदेशों के खिलाफ जाकर दुकान के शटर ऊपर कर रखे हैं, तथा माल बेच रहे हैं। देखें वीडियो
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
16 July 2020 03:36 PM