03 July 2021 08:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। विक्रम नायक हत्याकांड के सातों आरोपियों को पुलिस ने राउंड अप कर लिया है। उधर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। सीओ पवन भदौरिया के अनुसार सातों को फिलहाल राउंड अप किया गया है। मौके की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि किसका कितना जुर्म बनता है। राउंड आरोपियों के नाम नेमी नायक, पुखराज नायक, बाबूलाल नायक, बंटी नायक, अर्जुन नायक, कुंभाराम नायक व इस्माईल है। जल्द ही इन आरोपियों दिखाए जाने की संभावना है।
वहीं दूसरी ओर हत्याकांड के आरोपियों में से अर्जुन नायक ने मृतक के साले युवराज, मृतक विक्रम व रूपचंद सहित अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करवाया है। अर्जुन भी मारपीट में गंभीर घायल हुआ था। जिसे अब छुट्टी मिल गई है। इस मामले में भी बाद में कार्रवाई की जाएगी।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
15 October 2024 10:42 PM