26 May 2020 11:12 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान में पान, गुटखा व तंबाकू से प्रतिबंध हटने के साथ ही व्यापारियों की हवा टाइट हो चुकी है। बड़ी मछली से ब्लैक में माल ले चुके डीलरों से लेकर छोटे मोटे दुकानदारों की नींद उड़ चुकी है। बता दें कि ब्लैक मार्केट में विक्रेताओं ने जम के माल कमाया, लेकिन खाया पीया बराबर होने को है। एक व्यापारी की मानें तो रामदेव पान भंडार से उस तक पहुंचते पहुंचते माल की रेट तीन गुना तक हो गई। प्रतिबंध में तो यह माल चार-पांच गुना रेट तक बिकता था, लेकिन एमआरपी से अधिक रेट में कोई खरीदेगा नहीं, ऐसे में भारी नुक़सान सामने दिख रहा है। हालांकि एक दुकानदार के अनुसार अब कुछ दिनों तक माल की आपूर्ति रोककर ब्लैक रेट में माल निकालने की प्लानिंग हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि जब माल नहीं होने का बहाना बनाया जाएगा तब खाने वाले पहले की तरह मजबूर हो जाएंगे और मुंहमांगी कीमत अदा कर देंगे। आज के दिन पान गुटखा व तंबाकू बाज़ार में खलबली मचाना शुरू कर चुके हैं।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
15 February 2025 10:20 PM