30 September 2025 06:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर।राजस्थान कबीर यात्रा पर गतिरोध थम चुका है। अब यह यात्रा लोकायन और मंगल फोक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगी। यात्रा के निदेशक गोपाल सिंह चौहान के अनुसार जिला न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना ने मामले में सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को मिलकर राजस्थान कबीर यात्रा करने का आदेश दिया। ऐसे में अब दोनों संस्थान मिल कर यह यात्रा आयोजित कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आयोजन पर रोक लगाने से राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और लोक कलाओं के संवर्धन में गतिरोध उत्पन्न होता। वजह, यह संस्थान भी लंबे समय से लोक कलाओं के लिए आयोजन कर रहे हैं।आदेशानुसार 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक बीकानेर, कालासर, छतरगढ़, कालू और कतरियासर में दोनों संस्थाएं मिल कर यह कार्यक्रम करवाएगी।
RELATED ARTICLES
22 September 2022 09:50 PM