26 July 2020 07:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रविवार की दूसरी रिपोर्ट में 21 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। अभी कुल 731 रिपोर्ट आई थी, जिनमें 710 नेगेटिव आए। पॉजिटिव सादुल गंज, पंचमुखा हनुमान मंदिर, सुदर्शना नगर, गोगागेट,फड़ बाजार, जयनारायण व्यास कॉलोनी, गोपेश्वर बस्ती, माहेश्वरी धर्मशाला, हर्षों का चौक, जोशीवाड़ा, करणानी मोहल्ला गंगाशहर, भीम नगर, एमपी कॉलोनी व लक्ष्मी वुलन मिल क्षेत्र के हैं। वहीं गंगाशहर के करणानी मोहल्ले का 25वर्षीय युवक बंगाल से आया प्रवासी श्रमिक हैं। यह युवक उदासर की एक पापड़ फैक्ट्री में काम करता है। लेकिन युवक के अनुसार लॉक डाउन के बाद काम बंद है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM