14 August 2021 12:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आज फिर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मामला बीछवाल थाना क्षेत्र का है। कार्यवाहक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने बताया कि सुबह 8 बजे सूचना मिली थी कि करणी औद्योगिक क्षेत्र के पास रेल पटरियों पर एक व्यक्ति मृत पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है।
मृतक के नीले रंग की टी शर्ट पहनी हुई है। अनुमान है कि वह कोई बंगाली मजदूर हो। पहचान के प्रयास जारी है।
उसने आत्महत्या की है या रेलवे पटरी क्रॉस करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गया, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि पिछले कुछ समय में कई व्यक्तियों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है।
RELATED ARTICLES
02 January 2022 12:26 PM