29 April 2020 05:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना महामारी की इस त्रासदी ने देश और दुनिया की व्यवस्थाओं को उलट कर रख दिया है। सरकार से लेकर समाजसेवी तक सभी देश सेवा में लगे हैं। लेकिन इस बीच एक महत्त्वपूर्ण वर्ग सबकी नज़रों से छूट गया। लेकिन बीकानेर के सामाजिक कार्यकर्ता गिरीराज खैरीवाल की नज़रों ने इस वर्ग को देख लिया। यह वर्ग है सर्वे करने वाले कार्यकर्ताओं का वर्ग। बता दें कि देश के कोरोड़ों लोगों का यह वर्ग एनजीओ से लेकर व्यवसायिक व सरकारी संस्थाओं की ओर से सर्वे का काम करता है। इन्हें एक तरह से सर्वे के प्रोजक्ट्स दिए जाते हैं, जिसके बदले न्यूनतम राशि का भुगतान किया जाता है। हाल ही में लॉक-डाउन की वजह से इनके द्वारा सर्वे करना संभव नहीं रहा, ऐसे में प्रोजक्ट से होने वाली आय रुक गई है। गिरिराज खैरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस वास्तविक वर्ग की सहायता के लिए पत्र लिखा है। खैरीवाल ने लिखा है कि यह मेहनती वर्ग बेहद स्वाभिमानी होता है, वहीं इस वर्ग का कोई जातीय आधार नहीं है। ऐसे में इनकी मदद के लिए सरकार कोई कदम उठाए तो इन्हें राहत मिलेगी।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
20 November 2022 02:22 PM