26 April 2022 07:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी व बेरोजगारी भत्ते के मुद्दे पर शुरू हुआ भाजपा युवा मोर्चा का हस्ताक्षर अभियान गति पकड़ चुका है। आज पुराना शहर मंडल के मोहता चौक में युवा भाजपाईयों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष वेद व्यास के नेतृत्व में मंडल ने गहलोत सरकार को जड़ से उखाड़ने का संकल्प लिया। व्यास ने बताया कि रीट भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी के खिलाफ व बेरोजगारी भत्ते की मांग को लेकर प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान चालाया जा रहा है। भाजयुमो आईटी सैल जिला संयोजक रोहिताश व्यास ने बताया कि युवा मोर्चा बीकानेर शहर के आठों मंडलों पर बूथ व मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से राज्य सरकार का विरोध करेगा।
मंडल अध्यक्ष नितिन हर्ष ने बताया कि मंडल में अलग अलग जगह यह अभियान चलाया जाएगा। हर्ष के अनुसार आज हुए कार्यक्रम में सौरभ, नितिन, रोहिताश व्यास, कमल आचार्य, अनिल हर्ष, कवि आचार्य, शुभम व्यास, मोहित आचार्य, गौरव आचार्य, मनोज भादानी, विकास, अरुण, राजा हर्ष, जसराज, लक्ष्मण, सुमित चुरा सहित युवा भाजपाई मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
15 October 2026 02:33 PM
30 September 2020 09:16 PM