01 August 2021 07:28 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। हेतराम हत्याकांड के अंतिम दो आरोपियों को जसरासर पुलिस ने दबोच लिया है। हत्याकांड में शामिल कुल आठ आरोपियों में से 6 आरोपी पहले ही दबोचे जा चुके थे। वहीं साजनवाली निवासी 24 वर्षीय आसाराम उर्फ आसुराम पुत्र खेताराम जाट व 21 वर्षीय गिरधारी पुत्र मोहनलाल जाट फरार चल रहे थे। आखिरकार ये दोनों भी पुलिस से बचने में नाकाम हो गए।
जसरासर थानाधिकारी देवीलाल सहारण ने बताया कि 3 मई 2020 को आसाराम, गिरधारी, ओमप्रकाश पुत्र मोहनलाल जाट, मांगीलाल पुत्र पूर्णाराम जाट, ओमप्रकाश पुत्र किशनाराम जाट व सुरजाराम पुत्र मोहनलाल जाट ने सिनियाला निवासी 23 वर्षीय हेतराम पुत्र गंगाराम जाट का अपहरण कर लिया। बाद में अपहरणकर्ताओं ने हेतराम को पीट पीटकर मार डाला। मामले में मृतक के भाई धर्मपाल ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। देवीलाल के अनुसार पारिवारिक रंजिश व गाड़ी तोड़ने की बात को लेकर हेतराम की हत्या कर दी गई थी। मृतक व आरोपी एक ही रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM