05 May 2020 12:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शराब बिक्री के दूसरे दिन दुकानों पर सामान्य भीड़ आ रही है। पहले दिन अनियंत्रित भीड़ के बाद जयपुर में शराब बंद कर दी गई थी। वहीं बीकानेर सहित प्राय: सभी जिलों में शराब बिक्री चालू है। पहले दिन आम दिनों की तुलना में तीन से चार गुना बिक्री हुई। एक शराब विक्रेता के अनुसार उसकी पहले दिन की बिक्री नौ लाख रही, जबकि आम दिनों में प्रतिदिन की बिक्री तीन लाख के करीब रहती है। चौंकाने वाली बात यह है कि भोजन व राशन के पैकेट के लिए लूटमार मचाने वाले लोग भी पांच सौ रूपए में अंग्रेजी खरीदते देखे गए। शराब पर प्रतिबंध हटाने के निर्णय को लेकर आमजन के बीच सरकार ट्रोल हो रही है। बता दें कि सोमवार को शराब शुरू होते ही पूरे देश में स्थितियां अनियंत्रित हो गई थी। जहां एक दुकान पर एक समय में पांच से अधिक लोगों की अनुमति नहीं थी, वहीं देश में कहीं कहीं हज़ारों की भीड़ भी देखी गई। चर्चा यह है कि अब शराबियों द्वारा सड़कों पर हुड़दंग मचाना भी शुरू हो चुका है। हालांकि स्थितियां नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त टैक्स भी लगाए गए हैं। दिल्ली में एमआरपी पर सत्तर प्रतिशत टैक्स भी लगाया गया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि चार गुना ब्लैक रेट में शराब खरीदने वाले रसिक टैक्स बढ़ा देने से रुकेंगे नहीं। हालांकि इससे सरकार की आय बढ़ेगी।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
01 March 2020 04:08 PM