27 March 2020 08:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लाॅकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर आमजन को पैदल पहुंचकर ही सामान लेना होगा। कोई भी व्यक्ति किराने की दुकान तक आने में किसी प्रकार के वाहन का प्रयोग नहीं कर सकेगा। जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए लाॅकडाउन के दौरान मेडिकल तथा आवश्यक वस्तुओं की समस्त सेवाएं 24 घंटे चालू हैं लेकिन आमजन पैदल या साईकिल का प्रयोग करके ही किराना स्टोर तक आ सकते हैं। गौतम ने कहा कि आमजन केवल अत्यावश्यक होने पर ही घर से निकले।
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोविड 19 को पेनडेमिक घोषित किया जा चुका है। इसके चलते सरकार ने 21 दिनों तक लाॅक डाउन किया है। लाॅक डाउन के दौरान किराणा दुकानों सहित सभी आवश्यक सेवाओं की दुकानों पर ग्राहकों के बीच उचित दूरी बनाई रखी जाए तथा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पांच से अधिक व्यक्ति एक स्थान पर ना ठहरें। जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी मार्ट होम डिलीवरी को प्रोत्साहित करें।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
03 December 2021 05:32 PM