30 September 2020 08:51 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर एसपी की जिला स्पेशल टीम के ईश्वर का नया अवतार हुआ है। डीएसटी प्रभारी बनते ही अवैध व गलत धंधों की कमर तोड़कर अपराधियों में भय पैदा करने वाले सीआई ईश्वर सिंह अब आरपीएस अधिकारी बन गए हैं। 1991 के बैच के पुलिस अधिकारी ईश्वर सिंह पुत्र रामस्वरूप मूलतः झुंझुनूं के चिड़ावा के बैरला गांव के हैं। ईश्वर सिंह ने अपनी नौकरी की शुरुआत नागौर के मूंडवा से की।
सात साल की सब इंस्पेक्टर की पारी उन्होंने नागौर जिले के मूंडवा, नागौर, श्रीबालाजी, नावां, गच्छीपुरा व खींवसर से खेली। वहीं सीआई के तौर पर वे कोटा सीआईडी, जयपुर आईजी ऑफिस, सीकर के रींगस व दातारामगढ़ थानाधिकारी, जयपुर के मुहाना, लालकोठी व ट्रैफिक एस एच ओ, नोहर व बीकानेर के महाजन में सेवाएं दी। हाल ही में उन्हें डीएसटी प्रभारी बनाया गया।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
27 September 2021 02:24 PM