02 April 2020 11:46 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान में कोरोना वायरस से तीसरी मौत होने की ख़बर है। एसीएस रोहित कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया है कि तीसरी मौत अलवर के 85 वर्षीय सोहनलाल की हुई है। लेकिन दूसरा तथ्य यह भी है कि सोहनलाल कई गंभीर बीमारियों से भी लड़ रहा था। उसे निमोनिया सहित हार्ट की बीमारी व हेमरेज भी था। कोरोना की पुष्टि उसमें एक दिन पहले ही हुई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जिन दो लोगों की मौत हुई, उनको भी अन्य गंभीर बीमारियां होने की बात कही गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि बड़ी उम्र व गंभीर बीमारी वाले लोगों के लिए कोरोना जानलेवा बनने के आसार अधिक हैं।
RELATED ARTICLES
28 November 2024 01:38 AM