11 February 2021 03:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। फूटी आंखों व जख्मी जबड़े वाले बेबस ऊंट को कुछ जीव प्रेमियों की जागरुकता ने इलाज उपलब्ध करवा दिया है। मामला कोलायत थाना क्षेत्र के झझू का है। जयसिंह देसर मगरा निवासी सुनील खींचड़ को यह ऊंट जीएसएस के पास खड़ा दिखा। सुनील ने डॉ सुनील विश्नोई को इसका फोटो भेजकर मदद की अपील की। डॉ सुनील ने कुछ जीव प्रेमियों से बात की तो शिवराज जाखड़ ने कलेक्टर नमित मेहता तक मामला पहुंचाया। मेहता ने तुरंत संज्ञान लिया। ऊंट को प्राथमिक इलाज के बाद वेटरनरी विश्वविद्यालय रवाना कर दिया गया।
पूछताछ में सामने आया है कि ऊंट काफी दिनों से इसी अवस्था में देखा जा रहा है। अनुमान है कि ऊंट के साथ किसी ने क्रूरता की हो। कहा जा रहा है कि आंखें फूटी हुई लग रही है, ऊंट से ऊंट की लड़ाई में जबड़ा तो जख्मी हो सकता है मगर आंखें फूटना संभव नहीं। तो वहीं अनुमान यह भी है कि ऊंट जन्मजात ही बिन आंखों का हो। मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच करने की मांग भी की गई है।

RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
16 April 2021 12:13 AM