24 September 2025 10:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर।अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा प्रदेश की 35 हजार छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी। बुधवार को महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय और राजकीय डूंगर महाविद्यालय में इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। वर्ष 2025-26 में इस योजना के तहत राज्य भर की 35 हजार छात्राओं को यह छात्रवृत्ति मिलेगी।
इस योजना का लाभ 10वीं और 12वीं की परीक्षा राजकीय विद्यालयों से पूर्ण कर राजकीय अथवा गैर राजकीय महाविद्यालयों में मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष में नियमित रूप से प्रवेश लेने वाली बालिकाएं ले सकेंगी। आवेदन के लिए छात्राएं स्वयं www.azimpremjifoundation.org पर पंजीकरण करवा सकेंगी। चयनित छात्राओं को तीस हजार रुपए छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितम्बर है। अब तक जिले में 700 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
RELATED ARTICLES
20 January 2022 05:43 PM