24 June 2020 06:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शराब ठेके को लूटकर आग लगाने वाले गिरोह का पांचवां आरोपी भी जेएनवीसी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि पूर्व में फरार आरोपियों को शरण देने वालों के खिलाफ धारा 216क के तहत मुकदमें दर्ज किए गए थे। इसके बाद शोएब अख्तर को कोई भी शरण नहीं दे रहा था। इसी कारण वह शहर से फरार होने की फिराक में था। चारण के मुखबिर ने शोएब के बाहर निकलने की सूचना दी जिस पर चारण ने मय जाब्ते आरोपी को घेर लिया। आरोपी 22 वर्षीय शोएब पुत्र अख्तर अली सदर थाना क्षेत्र के कुचीलपुरा का रहने वाला है। बता दें मामले में आईजी जोस मोहन, एसपी प्रदीप मोहन शर्मा व सीओ पवन भदौरिया के निर्देशन में थानाधिकारी चारण ने पहले भी चार आरोपी गिरफ्तार किए थे। मामले में चार द्वारा अनुसंधान जारी है।
RELATED ARTICLES
14 September 2020 11:11 PM