08 October 2021 03:06 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सरपंच प्रतिनिधि पर फायरिंग का मामला सामने आया है। मामला लूणकरणसर के धीरेरा की सरपंच किस्तूरी देवी गोदारा के पौत्र व प्रतिनिधि ओम गोदारा से जुड़ा है। ओम गोदारा ने आरोप लगाया है कि बीती रात साढ़े बारह कालू निवासी रामनारायण ज्याणी, गोपाल जाखड़ व पांच-सात अन्य उसके खियेंरा रोड़ स्थित खेत में घुस आए। आरोपियों ने आते ही लाठी व सरियों से हुंडई कार पर हमला बोल दिया। आवाज़ सुनकर वह बाहर आया। उसने तथा उसके साथियों ने रामनारायण को ऐसा करने से मना किया मगर आरोपी नहीं माने। आरोपियों ने परिवादी पर 5-6 फायर किए। वह बाल बाल बच गया। ओम की कार क्षतिग्रस्त हुई है। परिवादी के अनुसार उसका ढ़ाई लाख रूपए का नुकसान हुआ है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी बताते हैं। वारदात के वक्त ओम के पारिवारिक सदस्यों सहित अन्य भी मौके पर ही थे।
लूणकरणसर थानाधिकारी सुमन पड़िहार ने बताया कि देर रात मिली सूचना पर वें मौके पर गई थीं। मौके पर तोड़ फोड़ हुई मिली है। वहीं ओम गोदारा ने दो कारतूस के खोल भी पुलिस को दिए हैं। एक बिना सिम का टूटा फूटा मोबाइल भी मिला है। आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 447, 427, 506, 147, 148, 149 आईपीसी व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। सुमन पड़िहार ने बताया कि एफ एस एल टीम मौके पर भेजी गई है। आरोपियों की लोकेशन आदि के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी। एक वीडियो भी मिला है, मगर अंधेरा होने की वजह से उसमें कुछ साफ नहीं है।
बताया जा रहा है कि रामनारायण ने किस्तूरी देवी के सामने सरपंच का चुनाव लड़ा था। जिसमें वह हार गया। आरोप है कि तब से ही आरोपी ओम गोदारा आदि से रंजिश रखने लगा।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
08 February 2021 09:55 PM